Saturday, April 25, 2026

How to manage stress and mental health at work article world mental health day 2024 by international relationship expert,psychologist and founder of Lovetalk podcast Kota RJ PAWAN

कार्य के दबाव में मानसिक स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखे

Top 10 Tips — वर्क प्लेस पर स्ट्रेस को मैनेज करने के | अभी पढ़े

Mental Health at Work

आज के समय मे काम बहुत ज्यादा बढ गया है और लोगों के ऊपर उसका प्रेशर दबाव भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। यदि हम काम समय पर या अधूरा छोड़ देते है तो हमे सीनियर या बॉस से डाट सुननी पड़ती है और उसका असर हमारी परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। लेकिन हमारे सहकर्मी कॉलीग हमसे आगे निकल जाते है जिसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।

कार्य का दबाव सभी पर होता है — किसी पर कम तो किसी पर ज्यादा। ऐसे में इतने ज्यादा कार्य के दबाव के बीच मे हम किस तरह से अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते है — इसी को ध्यान रखकर और World Health Organization की 2024 की थीम "Mental Health at Work" को मद्देनजर रखकर कोटा आरजे पवन सर ने ये आर्टिकल लिखा है।

लेखक का मूल नाम पवन कुमार चौहान है। ये पिछले 3 वर्षों से रिलेशनशिप आधारित भारत के नम्बर एक तथा USA, UK, Spain, China समेत 12 देशों में सुने जाने वाले Lovetalk Podcast के Founder & Host एवं famous Relationship Psychologist हैं। पवन IIT खड़गपुर से Stress Management में Training देने के लिए Certified हैं।

काम का बोझ आजकल नई समस्याओं को जन्म दे रहा है जिसमे Stress, Stress Burnout और अन्य मानसिक समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते इसको Manage नही किया तो गंभीर मानसिक बीमारियों का रूप ले सकता है।

हम आपको आज 10 तरीके/Tips बताने जा रहे है जिसकी सहायता से आप अपना Work Pressure/कार्य का दबाव भी कम कर पायेंगे और अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी पहले की तुलना में बेहतर बना पायेंगे।

Tips

1. व्यायाम / कसरत करे

अब यदि आप सोचते हैं कि आप पूरा दिन काम करेंगे और आपकी Mental Health स्वस्थ बनी रहेगी तो आप गलत हैं। दरअसल जो लोग व्यायाम करते हैं या एक घंटा योग करते हैं, वे दूसरों की तुलना में बेहतर तरीके से काम कर पाने में सक्षम होते हैं। इसलिए आज से आप भी अपने जीवन में व्यायाम व योग को एक अभिन्न अंग बना लें। यदि शुरू में एक घंटा ज्यादा लगता है तो आप आधे घंटे से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

2. संतुलित और ऑर्गेनिक कम मिलावटी आहार ले

व्यायाम के साथ साथ सही आहार का लिया जाना भी बहुत जरुरी होता है। लोग आज के समय में Work Pressure के चक्कर में बाहर का खाना खा लेते हैं जो कि सही नहीं है। आप जितना ज्यादा बाहर का बना हुआ खाना या Fast Food खायेंगे उतनी ही आपकी Mental Health भी बिगडती चली जाएगी। इसलिए घर का बना हुआ खाना ही खाएं — हरी सब्जियां, मेवे, चने इत्यादि।

3. अपने Skills को बेहतर करे और नए Skill सीखे

आपको अपनी Skills को बढ़ाने पर भी जोर देना चाहिए क्योंकि जो काम आप 4 घंटे में कर पाते हैं, वह शायद आप Skills को बढ़ाकर 2 घंटे में ही कर लें। अधिक जानकारी के लिए: यहाँ क्लिक करें

4. Multitasking में महारत हासिल करे

Skills को बढ़ाने का फायदा यह होगा कि आप एक साथ कई तरह के काम को Handle करने में पारंगत होते चले जाएंगे। फिर आपको एक साथ कई काम करने और उन्हें तेजी से निपटाने की आदत हो जाएगी जो आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाने का ही काम करेगी। इस तरह से आप Multi Tasking के माध्यम से भी अपनी Mental Health को सुधार सकते हैं।

5. अपनी Team का सहयोग ले

आप जिस भी कंपनी में काम कर रहे हैं, आपको वहां के अन्य कर्मचारियों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहिए। यदि आप Team में सभी के साथ मिलकर काम करते हैं तो इससे काम का तनाव भी कम होता है और Office में भी मन लगा रहता है। इसलिए Office में अपने कुछ अच्छे दोस्त बनाएं जो आपके साथ काम करने को तैयार हों।

Kotarjpawan

6. Time Management को समझे और Daily Routine में शामिल करे

आपको Time Management अर्थात समय का प्रबंधन करना भी आना चाहिए। अब जो लोग Time Management में बुरे होते हैं तो अक्सर यह देखा जाता है कि उन पर काम का Pressure भी ज्यादा होता है क्योंकि वे अपना काम समय पर निपटा ही नहीं पाते हैं। ऐसे में Time Management की सहायता से आप अपना काम जल्दी और सरल तरीके से कर सकते हैं और Mental Health को ठीक रख सकते हैं।

7. विश्वसनीय दोस्त बनाएं और उनसे मदद ले

आपको अपने जीवन में कुछ ऐसे विश्वसनीय दोस्त बनाने चाहिए जिन पर आप अपनी परेशानियां Share कर सकें। जब आप अपनी बात किसी से कहते हैं तो मन हल्का होता है और Mental Health भी बेहतर रहती है।

8. अपना सटीक आंकलन करते रहें

आपको समय समय पर अपना Skill, Time Management, Industry Knowledge का आंकलन भी करते रहना चाहिए और इसके लिए आपको खुद का Test लेना चाहिए। और पढ़ें

9. Life में Power Break लेते रहें

Mental Health को ठीक रखने के लिए आपको अपने काम से Break लेने की भी जरुरत है क्योंकि आप कोई Machine नहीं हैं जो हर समय काम करते रहें। यदि आप खुद को Break नहीं देंगे तो एक दिन आपका दिमाग काम करना ही बंद कर देगा। इसलिए कुछ दिन की छुट्टी लें और घूम कर आएं।

10. नींद से समझोता नही

अब आप हर दिन अपनी औसत नींद से कम सोते हैं तो आप बहुत गलत कर रहे हैं। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति को दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। आज से ही कम से कम 7 घंटे की नींद लेना शुरू कर दें। और पढ़ें

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो Like और Share करे।
Blog Subscribe करना ना भूले — आगे भी ऐसे Articles पाते रहें।

Kota RJ Pawan Sir के Social Media Handle को भी Follow करें।

🙏 धन्यवाद

No comments:

Post a Comment